Monday, May 24, 2021

जय श्री हरि

*ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।*
*नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम्॥*

 हे उग्र एवं शूर-वीर महाविष्णु, आपका तेज एवं ताप चतुर्दिक फैला हुआ है। हे नरसिंह भगवान, आप सर्वव्यापी भद्र हैं, आप मृत्यु के भी यम हैं। मैं आपको नमन करता हूँ।

आज *भगवान नृसिंह प्राकट्य दिवस* (नरसिंह चतुर्दशी) पर भगवान के इस उग्र रूप से पृथ्वी पर आये महामारी रूपी संकट को मिटाने की प्रार्थना करते हैं।

व्याधियाँ इतनी बढ़ी है,
हर किसी के सर चढ़ी है,
दीप करता प्रार्थना है,
धैर्य रखने की घड़ी है।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Sunday, May 23, 2021

प्रभु स्मरण

*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*
*मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः।।*

गीता : अध्याय ४, श्लोक ११।

श्री कृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि जो भक्त जिस प्रकार मेरी शरण लेते हैं अर्थात् स्मरण करते हैं, मैं उन्हें उसी प्रकार आश्रय देता हूँ। हे पार्थ! प्रत्येक व्यक्ति सभी प्रकार से मेरे पथ का ही अनुगमन करता है।

As all surrender or pray unto the Krishna, Krishna reward them accordingly. Everyone follows his path in all respects.

आएँ भज लें नित्य परम् को,
त्याग झूठ के भरम अहम को,
मार्ग सभी उस तक ही जाते,
ऐसा स्वयं कृष्ण बतलाते।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Wednesday, May 19, 2021

स्वयं का आकलन

*मणिर्लुटति पादेन काच शिरसि धार्यते।*
*यथैवास्तु तथैवास्तु काचः काचो मणिर्मणि:॥*

मणि चाहे पैरों में पहनी हो और काँच के टुकड़े को सिर पर धारण किया हो तब भी मणि मणि रहती है एवम् काँच काँच।

A gem is trodden under foot and a glass is worn on the head. Even in that state a glass is glass and a gem is a gem. 


मूल्य स्वयं का जानें हम,
स्वयं स्वयं पहचानें हम,
परम् तत्व है अपने भीतर,
सत्य यही है मानें हम।


🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Tuesday, May 18, 2021

इच्छा

*अधना धनमिच्छन्ति वाचं चैव चतुष्पदाः।*
*मानवाः स्वर्गमिच्छन्ति मोक्षमिच्छन्ति देवताः॥*

निर्धन व्यक्ति धन की कामना करते हैं और चौपाये अर्थात पशु बोलने की शक्ति चाहते हैं। मनुष्य स्वर्ग की इच्छा करता है और स्वर्ग में रहने वाले देवता मोक्ष-प्राप्ति की इच्छा करते हैं। इस प्रकार जो प्राप्त है, सभी उससे आगे की कामना करते हैं।

A poor wishes for wealth, an animal wishes if it could speak. Man desires heaven while the deities living in heaven desire salvation. Thus everyone wishes beyond what he has.

*सदा आगे बढेंगें हम,*
*यही बस लक्ष्य लेंगें हम,*
*सहायक दूसरों के हित,*
*नयी आशा बनेंगें हम।*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Monday, May 17, 2021

अधिकार एवम कर्म

*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*
*मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि।।*
गीता : अध्याय 2 श्लोक 47

*निज कर क्रिया रहीम कहि, सिधि भावी के हाथ। *
*पांसे अपने हाथ में, दांव न अपने हाथ॥*

मनुष्य का अधिकार केवल कर्म करने में ही है, उसके परिणामों में कभी नहीं। 
अतः हम कर्मों के परिणाम का हेतु न बनें तथा हमारी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो।

A MAN has right to work only, but never to the result thereof. 
So be not instrumental in making our actions bear results, nor let our attachment be to inaction.

स्वस्थ रहें।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Saturday, May 15, 2021

यश व अपयश

*समप्रकास तम पाख दुहु, नाम भेद बिधि कीन्ह।*
*ससि सोषक पोषक समुझि, जग जस अपजस दीन्ह॥*
रामचरित मानस : बालकाण्ड।

एक माह के दो पक्षों (शुक्ल एवं कृष्ण) में प्रकाश एवं अंधकार समान होता है किंतु दोनों की प्रकृति भिन्न है। एक चन्द्रमा को क्रमशः बढ़ाता जाता है और दूसरा घटाता जाता है, इसी कारण एक को यह जग यश देता है जबकि दूसरे को अपयश देता है।

Two fortnights of a month _Shukla_ and _Krishna_ are having same brightness and darkness, but are separated by the nature of both. One increases the moon gradually and other decreases, that is why the world praises one but condemn other.

*स्वस्थ रहें।*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Thursday, May 13, 2021

हरि शरण

*बलवान् अपि अशक्तोऽसौ धनवानपि निर्धनः।*
*श्रुतवान् अपि मूर्खोऽसौ यो धर्मविमुखो जनः॥*

जो व्यक्ति अपने धर्म (कर्तव्य) से विमुख होता है, वह बलवान हो कर भी असमर्थ, धनवान हो कर भी निर्धन तथा ज्ञानी हो कर भी मूर्ख होता है।

The person who deviates from his duties, his abilities, wealth and intellect are of no use.

*वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया "अक्षय तृतीया" (आखा तीज) भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आएँ  अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु उनके आदर्शों एवं तपस्या को अपने जीवन में उतारें एवं समस्त विघ्नों के विरुद्ध संकल्पित हों। हम सभी अक्षय स्वास्थ्य प्राप्त करें।*

आज प्रेम और सौहार्द्र के त्यौहार *ईद उल फितर* पर हम सभी के जीवन में परमात्मा मिठास बनाये रखे, यही दुआ करते हैं।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Wednesday, May 12, 2021

कर्म

*आपत्सु किं विषादेन सम्पतौ विस्मयेन किं।*
*भवितव्यं भवत्येव कर्मणामेष निश्चयः।।*

आपदा (दुर्भाग्य) के आने पर विषाद करने से और धन संपत्ति प्राप्त होने पर हर्ष एवं आश्चर्य करने से कुछ नहीं होगा क्योंकि जैसे कर्म (अच्छे या बुरे) किये गये होंगे, उनके अनुसार ही जो होना होता है, वह अवश्य ही घटित होगा।

It is futile to grieve while facing adversity or misfortune and also marveling at acquisition of wealth, because whatever is destined will definitely happen according to the deeds (good or bad).

*स्वयं संयमित हो सबको बोलें,*
*नियम एक बाहर मत डोलें।*
*नहीं काम आवश्यक जब तक,*
*व्यर्थ न अपनी शक्ति टटोलें।*

स्वस्थ रहें।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Tuesday, May 11, 2021

मौन

*भद्रंभद्रं कृतं मौनं  कोकिलैर्जलद आगमे।*
*वक्तारो दर्दुरा यत्र, तत्र मौनं  समाचरेत् ।।*

अरी कोयल! तुमने अच्छा किया कि वर्षा ऋतु के आगमन पर मौन धारण कर लिया है। जिस स्थान पर मेंढक टर्रा रहे हों वहाँ मौन धारण करना ही उचित है।

रहीम ने भी इस तथ्य को कहा है:
*पावस देखि रहीम मन, कोइल साधे मौन,*
*अब दादुर वक्ता भए, हमको पूछे कौन।*

मूर्खों के शोर में गुणीजनों का मौन रहना ही श्रेयस्कर है।

O cuckoo bird!  you have taken a correct decision by keeping mum on the onset of rainy season. In a place where frogs are croaking, it is always better to observe  silence. 
Figuratively it means that noble persons should better dissociate from the activities of lowly persons.

*भ्रामक तथ्यों से सदा बचें,*
*योग प्रार्थना से स्वस्थ रहें,*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Monday, May 10, 2021

जय श्री राम

*कबिरा सो धन संचिये, जो आगे को होय।*                                                                    *सीस चढ़ाये पोटली, जात न देख्यो कोय।।*

कबीर कहते हैं कि उस धन का संचय करो जो इहलोक में भी काम आए क्योंकि मृत्यु के पश्चात सर पर धन की गठरी बाँध कर ले जाते तो किसी को नहीं देखा।

One should collect the wealth of good deeds which can be used after death also as no body can take this physical wealth with him to another world.

माया तो माया है समझें,
क्यों हम नित माया में उलझें,
प्रथम जरूरी स्वस्थ रहें हम,
कर्तव्य मार्ग में व्यस्त रहें हम।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼