Wednesday, February 17, 2021

धर्म

*परहित सरिस धर्म नहिं भाई ,*
*पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।*
रामचरित मानस : उत्तर काण्ड।

दूसरों की भलाई के समान कोई धर्म नहीं है और दूसरों को दुःख पहुँचाने के समान कोई नीचता (पाप) नहीं है।

There is no religion like to do good for others and there is no degeneracy (sin) like hurting others.

*रहें स्वस्थ सारे, यही प्रार्थना हो,*
*हृदय में दया की भरी भावना हो,*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Monday, February 15, 2021

वसंत पंचमी

*म॒हो अर्णः॒ सर॑स्वती॒ प्र चे॑तयति के॒तुना॑। धियो॒ विश्वा॒ वि रा॑जति॥*
ऋग्वेद :१/३/१२

जो (सरस्वती) वाणी (केतुना) शुभ कर्म अथवा श्रेष्ठ बुद्धि से (महः) अगाध (अर्णः) शब्दरूपी समुद्र को (प्रचेतयति) जाननेवाली है, वही मनुष्यों की (विश्वाः) सब बुद्धियों को विशेष प्रकाशित करती है।

आज सृष्टि के आरम्भ दिवस *बसंत पंचमी* पर हम सभी की वाणी एवं बुद्धि में *देवी सरस्वती* विराजित हों, ऐसी शुभकामनाएँ।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Sunday, February 14, 2021

लाफ्टर क्लब

प्रेस विज्ञप्ति :-

"लाफ़्टर क्लब" पुस्तक का विमोचन लाफ़्टर के बेताज बादशाह श्री राजू श्रीवास्तव के हाथों सम्पन्न हुआ |
     हास्य-व्यंग्य के चार एकांकी नाटकों का संग्रह है "लाफ़्टर क्लब" पुस्तक | इन नाटकों में समाज के विभिन्न समस्याओं को बहुत ही मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है |
     "लाफ़्टर क्लब" पुस्तक के लेखक श्री आशुतोष सिन्हा ख़ुद भी थिएटर और बॉलीवुड के एक जाने-माने कलाकार हैं |
मुंबई में अभिनय के क्षेत्र में काम करते हुए कई टीवी सीरियल, फिल्म और थिएटर में आशुतोष सिन्हा ने यादगार किरदार निभाये हैं |
     वहीं दूसरी तरफ लेखन के क्षेत्र में भी टीवी सीरियल और फिल्म के साथ-साथ थिएटर के लिए भी कई बड़े और बेहद सफल नाटकों का सृजन भी आशुतोष सिन्हा के द्वारा किया गया है, जिसे देश-विदेश में काफी सराहना मिली है | 
     "लाफ़्टर क्लब" पुस्तक हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में Amazon,  Flipkart, Evincepub.com, Google Play, good reads, iBooks, Kobo जैसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं |
        "लाफ़्टर क्लब" पुस्तक का अंग्रेज़ी अनुवाद श्री सुरेश राजन अय्यर ने किया है, जो इस पुस्तक के कई नाटकों में अभिनय भी कर चुके हैं |
       पुस्तक में पहला नाटक "मिडिल क्लास" है, जिसमें मध्यम वर्ग की समस्याओं को हास्य-व्यंग्य के जरिए उजागर किया गया है |
       दूसरा नाटक "फ्यूचर इज़ अंधेरा है, जिसमें अंडरवर्ल्ड के गुंडों का हृदय परिवर्तित होते हुए दिखाया गया है |
      तीसरा नाटक "लाफ़्टर क्लब" है, जिसमें    स्वाभाविक इनसानी संवेदनाओं को दबाने से क्या होता है ये दर्शाया गया है|
      चौथा और अंतिम नाटक "एड्स एड़ा" है, जिसमें एड्स जैसे गंभीर और भयंकर बीमारी के बारे में हास्य-व्यंग्य के माध्यम से बताया गया है |
       "लाफ़्टर क्लब" पुस्तक सिर्फ थिएटर प्रेमी और थिएटर कलाकारों के लिए ही नहीं है, बल्कि आम बुक रीडर्स भी इसे पढ़ कर आनंद उठा पाएंगे |