Thursday, July 23, 2020

राम बिमुख

*मित्र करइ सत रिपु कै करनी।* 
*ता कहँ बिबुधनदी बैतरनी॥*
*सब जगु ताहि अनलहु ते ताता।* 
*जो रघुबीर बिमुख सुनु भ्राता॥*
रामचरितमानस : अरण्य काण्ड।

तुलसीदास जी ने राम विमुख अर्थात अपने कर्तव्य, धर्म एवं स्वयं से विमुख हो, के लिए लिखा है कि उसके मित्र भी सैकड़ों शत्रुओं के समान हो जाते हैं, देवनदी गंगा भी उसके लिए वैतरणी (यमपुरी की नदी) हो जाती है और ये समस्त संसार उनके लिए अग्नि से भी अधिक गरम (जलाने वाला) हो जाता है।

The one who deviates his duties, religion and self, his friends also become like hundreds of enemies, _Devanadi_ Ganga also becomes a _Vaitarni_ (river of Yampuri) for him and this whole world becomes even hotter (burning) for him.

*मित्र बनें अरु मित्र बनाएँ,*
*रिपु हो कोई क्यों घबराएँ,*
*साथ सुसंग सदा रखना है,*
*जीवन सुख से भरा बिताएँ।*

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻