Thursday, March 17, 2022

होली की शुभ कामनाये

*नाना वर्ण विराजते हि गगनं,*
               *सोल्लास सर्वे जनाः।*
*प्रतिबीथ्याभिषिक्तबालसुहृदा,*
                 *खेलन्ति रड़्गैर्मुदा।।*
*आशासे उत्सवमिदं प्रहरयेद्*
             *निखिलान् हि कष्टान्तव।*
*होल्योत्सवमेतत् हि स्यात्,*
            *सुसुफलं भूयोशुभाषंदा।।*

जिस होलिकोत्सव में आकाश विभिन्न वर्णों से विराजित होता है, सभी जन उल्लास से भरे रहते हैं। गली गली में रंगों से खेलते हुए बाल सखा आनन्दित होते हैं। ऐसा होलिकोत्सव हम सभी के कष्टों पर कठोर प्रहार कर हम सभी के जीवन को सफलताओं तथा शुभांषाओं से भर दे, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।

This auspicious festival of colours _HOLI_ when the sky is full of different colours, all people are full of joy, may defeat all our sorrows and bring success and boons in our lives.

होली की अनंत शुभकामनाएँ।

🎉🎊🎈🎁🌺🌸🍄🌻🥀🍀🍁🍂

Sunday, March 6, 2022

हर हर महादेव

*ब्यापि रहेउ संसार महुँ, माया कटक प्रचंड।*
*सेनापति कामादि भट, दंभ कपट पाषंड॥*
*सो दासी रघुबीर कै समुझें मिथ्या सोपि।*
*छूट न राम कृपा बिनु नाथ कहउँ पद रोपि॥*

रामचरितमानस : उत्तरकाण्ड।

कागभुशुण्डि एवं गरुड़ संवाद।
माया की प्रचंड सेना संसार भर में फैली हुई है। कामादि (काम, क्रोध और लोभ) उसके सेनापति हैं और दम्भ, कपट, पाखंड आदि योद्धा हैं।
यह माया श्री रघुवीर की दासी है। यद्यपि समझ लेने पर यह माया मिथ्या है, किंतु श्री राम की कृपा के बिना इस माया से नहीं बचा जा सकता। हे नाथ! यह मैं प्रतिज्ञा करके कहता हूँ।

Maya's mighty army is spread all over the world. Lust, Anger and Greed are its commanders and arrogance, deceit, hypocrisy etc. are warriors.
This Maya is maidservant of Shri Raghuveer. Although this maya is false when understood, but without the grace of Shri Ram, this maya cannot be avoided.

राम कृपा से जीवन बदलें,
राम कृपा हृदय बसा लें।

आज उत्तरप्रदेश के 54 निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में अवश्य मतदान करें।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Tuesday, March 1, 2022

सुख

*जो अति आतप ब्याकुल होई।*
*तरु छाया सुख जानइ सोई॥*
रामचरितमानस : उत्तरकाण्ड।

जो धूप से अत्यंत व्याकुल होता है, वही वृक्ष की छाया का सुख जानता है।

He who is distraught by the sun knows the pleasure of the shade of a tree.

हम अपने हित को पहचानें,
अपना हित किसमें हम जानें,
भले बुरे का भेद जानकर,
सुख सच्चा ही अच्छा मानें।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼