Tuesday, January 25, 2022

गणतंत्र दिवस

*नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्।*
*महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते।।*

हे वात्सल्य से पूर्ण मातृभूमि!  हम सभी के सुखों में निरन्तर वृद्धि करने वाली, हे हिन्दभूमि! आपको सदैव नमन है।
हे महामंगलमयी पुण्यभूमि! आपके ही कार्य में मेरा यह शरीर अर्पण हो। आपको बारम्बार नमन है, नमन है।

O loving motherland! You increase constantly our happiness, O Indian land! I always salute you.
O virtuous land! May this body be offered in your work only. I bow myself to you. Salute to you.

आज 73 वें गणतन्त्र दिवस पर आएँ इस महान भारत भूमि का हृदय से वंदन करें एवं *राष्ट्रहित सर्वोपरि* भावना  हृदय में भरें।

*शुभकामनाएँ*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Saturday, January 22, 2022

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा।

*शत शत नमन सुभाष को,*
साहसिक दृढ विश्वास को,
विश्वाच्छादित आकाश को,
शत शत नमन सुभाष को,

मातृभूमि के लिए समर्पित,
रहे सदा भारत के गर्वित,
नेतृत्व के कुशल प्रशिक्षक,
राष्ट्रप्रेम से पोषित पूरित,

पूर्ण स्वतंत्र उच्छ्वास को,
शत शत नमन सुभाष को।

We remember _Netaji Subhash Chandra Bose_ today on his 125th birth anniversary and take oath to be courageous and determined for betterment of the Nation.

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जन्मतिथि एवं *पराक्रम दिवस* पर हम सब देश सर्वोपरि की भावना लिये साहस और दृढ़ विश्वास के साथ संकल्पित होते हैं।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Friday, January 21, 2022

स्वस्थ रहे

*सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत संगतिम्‌।*
*सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्‌॥*

अच्छे लोगों के ही साथ रहें, अच्छे लोगों के ही साथ संबद्ध (स्वयं को) करें, यहाँ तक ​​कि अच्छे लोगों के साथ ही विवाद एवं मित्रता करें, लेकिन बुरे लोगों से कोई भी व्यवहार न रखें।

Be with good people, associate (yourself) with good people, even have a dispute or friendship with good people,  but do not have anything to do with the evil ones.

नित्य स्वयं सुधार करें,
जीवन में आदर्श भरें,
सजग रहें हम स्वस्थ बनें।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼

Saturday, January 15, 2022

सदैव शुभ

*आदित्यस्य नमस्कारान् ये कुर्वन्ति दिने दिने।*
*आयुः प्रज्ञा बलं वीर्यं तेजस्तेषां च जायते॥*
*जन्मान्तरसहस्रेषु दारिद्र्यं नोपजायते।।*

जो लोग प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करते हैं, उनकी आयु, प्रज्ञा, बल, वीर्य और तेज बढ़ता है। हजारों जन्मों तक वे दरिद्र नहीं होते हैं।

Those who do *Surya Namaskar* daily, their age, intelligence, strength, power and radiance increase. They will not have poverty for thousands of births.

Tuesday, January 4, 2022

परम् कर्तव्य

*ये पायवो मामतेयं ते अग्ने, पश्यन्तो अन्धं दुरितादरक्षन्।*
*ररक्ष तान्त्सुकृतो विश्ववेदा, दिप्सन्त इद्रिपवो नाह  देभुः।।*
ऋग्वेद : प्रथम मण्डल। 

परोपकार और परमार्थ के कार्यों में निंदा, लांछन, उपहास आदि का भय नहीं करना चाहिए। ऐसे मनुष्यों की रक्षा स्वयं परमात्मा करता है। अतः निश्चिंत होकर लोक - कल्याण में लगे रहना चाहिए।

While doing charity and welfare for others, one should not bother about condemnation, to be ridiculed or taunted, as Almighty himself do care for him. So we should do noble deeds freely.

परहित में जब हम जीते,
कभी नहीं रहते रीते,
ध्यान हमारा ईश्वर रखते,
स्वस्थ मस्त जीवन बीते।

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼