Wednesday, August 10, 2022

रक्षा बंधन की शुभ कामनाये

*येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।*
*तेन त्वाम् अनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।*

श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबन्धन के इस पुनीत पर्व पर आएँ हम सभी रक्षासूत्र धारण करें एवं जिस प्रकार दानवों के महाबली राजा बलि इस सूत्र में बाँधे गये थे, अर्थात् धर्म में प्रयुक्त किये गये थे, उसी प्रकार हम भी इस सूत्र को धारण कर धर्म के लिए प्रतिबद्ध हों एवं निर्बल की रक्षा हेतु संकल्पित हों। ये रक्षा सूत्र स्थिर रहकर हमें अपना संकल्प स्मरण कराता रहे।

The mighty king of Danavas *BALI* was tied in the sutra, to follow his religion, similarly we too should commit to religion by wearing this sutra and be determined to protect the weak. May the _Raksha Sutras_ remain constant and remind us our duties.

*निज धर्म हेतु संकल्पित हों,*
*निज कर्तव्य हेतु समर्पित हों,*
*निर्बल की रक्षा हित तत्पर,*
*हों धर्म परायण, रक्षित हों।*

भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक  इस *रक्षा बन्धन पर्व* की अनंत शुभकामनाएँ। 

🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼