Friday, September 25, 2020

धैर्य

*अभिवर्षति योऽनुपालयन्विधिबीजानि विवेकवारिणा।*
*स सदा फलशालिनीं क्रियां शरदं लोक इव अधितिष्ठति॥*
किरातार्जुनीय : द्वितीय सर्ग।

जो कृत्य या करने योग्य कार्य रूपी बीजों को विवेक रूपी जल से धैर्य के साथ सींचता है वह मनुष्य फलदायी शरद ऋतु की भांति कर्म-साफल्य को प्राप्त करता है।

A person who irrigates the seeds of work or doable work with patience through water like prudence, attains success like a fruitful autumn.

*कर्म सींचे धैर्य रखकर,*
*जल विवेकवान हृदय से,*
*हम सफल निश्चित ही होंगें,*
*जीत जाएँ हार के भय से।*
स्वस्थ रहें।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻