Sunday, February 2, 2020

सज्जनता

*जग बहु नर सर सरि सम भाई।*
*जे निज बाढ़ि बढ़हि जल पाई॥*
*सज्जन सकृत सिंधु सम कोई।* 
*देखि पूर बिधु बाढ़इ जोई॥*
रामचरित मानस : बालकाण्ड

In this world the most of the people are as of ponds and rivers which please while they get more. But very few are like the sea which high tides to see the full moon means become happy to see others prosperity.

इस जगत में तालाबों और नदियों के समान जल पाकर अपनी ही बाढ़ से बढ़ने वाले मनुष्यों की संख्या ही अधिक है, अर्थात्‌ अपनी ही उन्नति से प्रसन्न होने वाले अधिक हैं।
समुद्र के जैसा चन्द्रमा को पूर्ण देखकर, अर्थात दूसरों का उत्कर्ष देखकर उमड़ पड़ने वाला तो कोई एक बिरला ही सज्जन होता है।

ईर्ष्या से बचें, सज्जन बनें।

शुभ दिन हो।

🌺🌻💐🙏

Saturday, February 1, 2020

संत असंत

*बंदउँ संत असज्जन चरना।* *दुःखप्रद उभय बीच कछु बरना॥*
*बिछुरत एक प्रान हरि लेहीं।* *मिलत एक दु:ख दारुन देहीं॥*
*उपजहिं एक संग जग माहीं।* *जलज जोंक जिमि गुन बिलगाहीं॥*
*सुधा सुरा सम साधु असाधू।* *जनक एक जग जलधि अगाधू॥*
रामचरित मानस : बालकाण्ड

संत और असंत दोनों के वन्दन की सीख देते हुए तुलसीदास जी कहते हैं, दोनों ही दुःख देने वाले हैं, परन्तु उनमें इतना अन्तर है कि एक (संत) बिछुड़ते समय प्राण हर लेते हैं और दूसरे (असंत) मिलते हैं, तब दारुण दुःख देते हैं। अर्थात्‌ संतों का बिछुड़ना मरने के समान दुःखदायी होता है और असंतों का मिलना।
दोनों (संत और असंत) जगत् में साथ पैदा होते हैं, पर कमल और जोंक की तरह उनके गुण अलग-अलग होते हैं। कमल दर्शन और स्पर्श से सुख देता है, किन्तु जोंक शरीर का स्पर्श पाते ही रक्त चूसने लगती है। साधु अमृत के समान और असाधु मदिरा के समान (मोह, प्रमाद और जड़ता उत्पन्न करने वाला) है, दोनों को उत्पन्न करने वाला जगत् रूपी अगाध समुद्र एक ही है।

The Good and Evil has similar origin that is this world but their basic characteristics are different like nector and wine. Both bless us with grief, Good while detached and Evil on meet.

अच्छे एवम् बुरे में भेद समझें।

शुभ दिन हो।

🌸🌺🌹🙏🏻

Thursday, January 30, 2020

बुद्धिमत्ता

*न ही कश्चित् विजानाति किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि कुर्यादद्यैव बुद्धिमान्॥*

कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है।

No one knows what is going to happen tomorrow. So doing all of tomorrow's task today is a signature of wise.

शुभ दिन हो।

🌸🌹💐🙏🏼

Wednesday, January 29, 2020

मन

*केवलं ग्रह नक्षत्रं न करोति शुभाशुभं।*
*सर्वमात्रकृतं कर्मं लोकवादो ग्रहा इति।।*

किसी व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ घटनाएँ उसके द्वारा किये हुए कर्मों से होती हैं और केवल ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से नहीं होती हैं।
समाज में व्याप्त यह एक गलत धारणा मात्र है।

रामचरितमानस में भी गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है: 

*कादर मन कहुँ एक अधारा।*
*दैव दैव आलसी पुकारा।।*

यह दैव तो कायर के मन का एक आधार (तसल्ली देने का उपाय) है। आलसी लोग ही दैव-दैव पुकारा करते हैं।

Auspicious and inauspicious events in the life of men occur due to their actions and not simply due to influence of planets and stars as is the wrong perception in the society.
We should not leave every thing to the fate but perform virtuous deeds in our life.

शुभ दिन हो।

🌻🌹💐🙏🏼

Monday, January 27, 2020

कर्म

*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*
*मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि।।*
गीता : अध्याय 2 श्लोक 47

*निज कर क्रिया रहीम कहि, सिधि भावी के हाथ। *
*पांसे अपने हाथ में, दांव न अपने हाथ॥*

मनुष्य का अधिकार केवल कर्म करने में ही है, उसके परिणामों में कभी नहीं। 
अतः हम कर्मों के परिणाम का हेतु न बनें तथा हमारी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो।

A MAN has right to work only, but never to the result thereof. 
So be not instrumental in making our actions bear results, nor let our attachment be to inaction.

शुभ दिन हो।

🌸💐🌹🙏🏼

Sunday, January 26, 2020

मनुष्य शरीर

*नर तन सम नहिं कवनिउ देही। जीव चराचर जाचत तेही॥*
*नरक स्वर्ग अपबर्ग निसेनी। ग्यान बिराग भगति सुभ देनी॥*

तुलसीदास जी ने मनुष्य जन्म को श्रेष्ठ बताते हुए कहा है कि मनुष्य शरीर के समान कोई शरीर नहीं है। चर-अचर सभी जीव उसकी याचना करते हैं। यह मनुष्य शरीर ही  नरक, स्वर्ग और मोक्ष की सीढ़ी है तथा कल्याणकारी ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को देने वाला है॥

No creature is like human body. All creatures crave for him. This human body can take to hell, heaven or salvation, and gives wellness, knowledge, mortification and devotion.

स्वस्थ बनें।

शुभ दिन हो।

🌺🌸💐🙏🏼

Saturday, January 25, 2020

मातृभूमि

*नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्।*
*महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते।।*

हे वात्सल्य से पूर्ण मातृभूमि!  हम सभी के सुखों में निरन्तर वृद्धि करने वाली, हे हिन्दभूमि! आपको सदैव नमन है।
हे महामंगलमयी पुण्यभूमि! आपके ही कार्य में मेरा यह शरीर अर्पण हो। आपको बारम्बार नमन है, नमन है।

O loving motherland! You increase constantly our happiness, O Indian land! I always salute you.
O virtuous land! May this body be offered in your work only. I bow myself to you. Salute to you.

देश के 71 वें गणतन्त्र दिवस पर आएँ इस महान भूमि का हृदय से वंदन करें एवं राष्ट्रहित सङ्कल्पित होवें।

*शुभकामनाएँ*

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Thursday, January 23, 2020

फल

*आदेयस्य प्रदेयस्य कर्तव्यस्य च कर्मण:।*
*क्षिप्रमक्रियमाणस्य काल: पिबति तद्रसम्॥*

समय एवं परिस्थिति के अनुसार कर्म करना हमारा कर्तव्य है। समय पर नहीं किये गये कार्य का फल समय स्वयं नष्ट कर देता है।

To act as per situation and time is necessary. The work done not on time, does not give any result.

शुभ दिन हो।

🌸💐🌹🙏🏼

Wednesday, January 22, 2020

हरि विमुख

*तजौ मन, हरि बिमुखन कौ संग।*
*जिनकै संग कुमति उपजत है, परत भजन में भंग।*

सूरदास जी ने हरि विमुख अर्थात् जो अपने कर्तव्य, धर्म एवं स्वयं से विमुख हो का साथ छोड़ने की सलाह देते हुए लिखा है कि ऐसे व्यक्तियों के साथ से कुमति (दुर्बुद्धि) उत्पन्न होती है जो हमें अपने कर्तव्य एवं धर्म से विमुख करती है।

We should leave the company of such persons who are deviated from there duties, self and religion, as it makes us also deviated from our duties and religion.

शुभ दिन हो।

🌺🌸💐🙏🏼

Tuesday, January 21, 2020

अहंकार का त्याग

*सधन सगुन सधरम सगन सबल सुसाइँ महीप।*
*तुलसी जे अभिमान बिनु ते तिभुवन के दीप।*

तुलसीदास जी ने बहुत ही सीधे शब्दों में धनवान, गुणवान, धर्मवान, बलवान, और सर्वप्रिय राजा से भी श्रेष्ठ, तीनों लोकों में प्रकाशित होने वाला, _निरभिमान_ (अर्थात् जिसमें अहंकार न हो) को बताया है।

The person without arrogance is better than a rich, intelligent, spiritual, popular or even a king.

अहंकार को त्यागें।

शुभ दिन हो।

🌺🌸💐🙏🏼