Friday, September 27, 2019

काशी की महिमा

सुनो बनारस
आता हूँ....
पर जाने देना !

चार कचौड़ी, पुरवा लस्सी
गरम जलेबी, चाय पे अस्सी
चाट टमाटर, गोल गुलप्पा
गली-गली और चप्पा-चप्पा
दो दिन ज़्यादा खाता हूँ...
तो खाने देना !
सुनो बनारस
आता हूँ....
पर जाने देना !

अड़ी-अड़ी और घाट-घाट पे
मित्रों के संग बात-बात में
अबे-तबे और हँसी ठहाका
भूल के दुनिया भर का स्यापा
अपना समय बिताता हूँ
बिताने देना
सुनो बनारस
आता हूँ....
पर जाने देना !

का गुरु... कइसन हौ भईया
देखा बचा, पीछे हौ गइया
अंग्रेज़ी को भूल-भुला के
पी ठंडई और पान घुला के
भोजपुरी बतियाता हूँ...
बतियाने देना !
सुनो बनारस
आता हूँ....
पर जाने देना !

देखो रजा कसम है तुमको
रोक ना लेना देखो हमको
हवा तुम्हारी, खुशबू, मिट्टी
यादें थोड़ी सी खटमिट्ठी
बाँध पोटली में रस थोड़ा
अपने संग ले जाता हूँ
ले जाने देना
सुनो बनारस
आता हूँ....
पर जाने देना !
महादेव !

बगावत

दरिया अब तेरी खैर नही,
बूंदो ने बगावत कर ली है
नादाँ ना समझ, बुजदिल इनको,
लहरों ने बगावत कर ली है
हम परवाने है, मौत समां,
मरने का किसको ख़ौफ़ यहाँ,
ऐ तलवार तुझे झुकना होगा,
गर्दन ने बगावत कर ली है।

Thursday, September 26, 2019

शुभ दिन

*उपर्जितानां वित्तानां त्याग एव हि रक्षणम्।*
*तडगोदरसंस्थानां परिवाह इवाम्भसाम्॥*

जैसे तालाब में भरे हुए जल को निकालते रहने से उसकी पवित्रता और शुद्धता बनी रहती है। उसी प्रकार उपार्जित धन को व्यय कर देना (दान अथवा भोग) ही उसकी रक्षा का एकमात्र उपाय है।

The water of a pond remains pure while being fetched regularly, likewise the money earned can be saved by donation or consumption only.

शुभ दिन हो।

🌺🌹💐🙏🏼

Wednesday, November 7, 2018

शुभ दीपावली

मित्रो आज दिन खास है। सभी अपने परिवार के साथ दिवाली मनायें।
शुभ दीपावली
जय हिन्द

Wednesday, August 29, 2018

Saturday, December 16, 2017

Geeta Phogat

Dosto Geeta ne fir se ek bar Bharat ka nam Roshan kiya.
#Commonwealth Games#Gold#Geeta Phogat

Lallan

Tuesday, November 21, 2017

कैसे हो मित्रो

बम बवाल चल रहा है जिंदगी मे। ससुरा कुछो करो काम बन ही नही रहा है।
आप लोग बताइये आप लोगो की जिंदगी मे क्या चल रहा है।

आपके उत्तर की प्रतीक्षा मे

लल्लन